जयपुर , फ़रवरी 02 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को सीकर जिले की नीमकाथाना तहसील के पटवार हल्का भेगगा की पटवारी सुमन कुमारी को एक मामले में सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार परिवादी ने एसीबी सीकर चौकी को शिकायत की कि उससे उसके पिता एवं चाचा का नाम जमाबंदी में दुरस्त करने की एवज में पटवारी सात हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रही हैं।

ब्यूरो की सीकर ईकाई के पुलिस निरीक्षक सुभाष मील मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करते हुए पटवारी सुमन कुमारी को पारिवादी से सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के महानिरीक्षक सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित