हैदराबाद , अप्रैल 17 -- क्या एमएस धोनी शनिवार शाम को सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) के ख़िलाफ़ होने वाला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का अगला मुक़ाबला खेलेंगे? भले ही इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकती लेकिन धोनी के टीम के साथ हैदराबाद की यात्रा करने के चलते इसकी संभावना काफ़ी बढ़ गई है।
जब टीम हैदराबाद एयरपोर्ट पर पहुंची तब प्रशंसक धोनी की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। सीएसके द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में यह देखा जा सकता है कि जब धोनी टीम बस में जा रहे हैं तब प्रशंसक उनका नाम चिल्ला रहे हैं।
धोनी इस समय काफ स्ट्रेन से उबर रहे हैं और आईपीएल 2026 में सीएसके के पहले पांचों मुक़ाबले से बाहर रहे। उन्होंने घर के बाहर मुक़ाबलों के लिए सीएसके के साथ गुवाहाटी और बेंगलुरु की यात्रा भी नहीं की। वह सीएसके के मुक़ाबलों के दिन चेपॉक भी नहीं गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित