तिरुवनंतपुरम , दिसंबर 26 -- केरल मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शुक्रवार को उन मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह गलत बताया जिनमें दावा किया गया था कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता वी वी राजेश को तिरुवनंतपुरम नगर निगम का महापौर चुने जाने से कुछ घंटे पहले बधाई देने के लिए फ़ोन किया था।
सीएमओ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया कि राजेश ने ही आज सुबह मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) से संपर्क किया था और मुख्यमंत्री से बात करने का समय मांगा था। मुख्यमंत्री उस समय मौजूद नहीं थे, इसलिए उन्हें बाद में फोन करने के लिये कहा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित