नयी दिल्ली , अप्रैल 29 -- मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल की जनता को राज्य विधानसभा चुनाव में मतदान का रिकॉर्ड बनाने के लिए बधाई दी है। श्री कुमार ने राज्य में आज दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद एक बयान में कहा, "आजादी के बाद से पहले तथा दूसरे और अंतिम चरण दोनों में पश्चिम बंगाल में मतदान का अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत - चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व।"दूसरे और अंतिम चरण में राज्य में आज शाम 19:00 तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 91.62 प्रतिशत और पहले चरण में 152सीटों पर 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित