सोनीपत , मार्च 16 -- हरियाणा में सोनीपत के सिविल अस्पताल के ओपीडी क्षेत्र के पास चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान एल्युमीनियम पाइप चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। घटना उस समय सामने आई जब एक कर्मचारी ने संदिग्ध युवकों को स्टोर से एल्युमीनियम के पाइप निकालकर बोरी में भरते हुए देख लिया।
शिकायतकर्ता विनय, निवासी लखन माजरा (रोहतक) ने बताया कि वह ठेकेदार योगेश के अधीन काम कर रहा था। इसी दौरान उसने दो युवकों को स्टोर से सामान निकालते देखा। संदेह होने पर उसने दोनों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से अस्पताल से संबंधित एल्युमीनियम पाइप बरामद किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित