अलवर , मार्च 26 -- राजस्थान में अलवर के कठूमर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक कांस्टेबल और उसके दलाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि परिवादी ने ब्यूरो को शिकायत की थी कि उसके फुफेरे भाई के खिलाफ पुलिस थाना कठूमर मे दर्ज मामले में जांच में मदद करने के नाम पर सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रामेश्वर सिंह एवं एक व्यक्ति निरंजन सिंह उससे 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो की दौसा इकाई ने जाल बिछाकर रामेश्वर एवं निरंजन सिंह को परिवादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते समय गिरफ्तार कर लिया। श्री गुप्ता ने बताया कि नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित