हरिद्वार , फरवरी 28 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के थाना सिडकुल पुलिस ने होली के पावन अवसर पर जिलावासियों को खास तोहफा देते हुए ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 140 मोबाइल बरामद कर मोबाइल मालिकों के चहरों पर खुशी लौटाई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में थाना सिडकुल पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 140 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 35 लाख से अधिक आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल फोन में से कई सिडकुल स्थित औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं, जबकि कुछ स्थानीय निवासियों के भी शामिल हैं। लंबे समय से अपने खोए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब उनके फोन आज वापस मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। पुलिस के इस प्रयास की आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित