नयी दिल्ली , फरवरी 26 -- संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास विभाग (डोनर) के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को यहां रेल मंत्री अश्विनी वैश्नव से उनके कार्यालय में मुलाकात कर मध्य प्रदेश के ग्वालियर-गुना-चंबल क्षेत्र से पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेलवे सम्पर्क को लेकर चर्चा की।
श्री सिंधिया के कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मंत्री ने श्री वैष्णव से मुलाकात के दौरान ग्वालियर, गुना और चंबल अंचल का पूर्वोत्तर और देश के अन्य क्षेत्रों से रेल सम्पर्क स्थापित के विस्तार के प्रस्तावों पर बातचीत की । सूत्रों ने कहा कि श्री सिंधिया ने ग्वालियर -गुना अंचल से पूर्वोत्तर के लिए रेल सम्पर्क को सुदृढ़ करने संबंधी विविध परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित