छपरा , अप्रैल 07 -- बिहार में सारण जिले के अवतारनगर और इसुआपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है।
अवतार नगर थाना क्षेत्र के पकवलिया मौजमपुर गांव निवासी रामनरेश राय का पुत्र निकेश राय सोमवार की देर शाम को सड़क दुघर्टना में घायल हो गया था। घायल निकेश को परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना में इसुआपुर थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव का मनीष कुमार (21)गत 3 मार्च को सड़क दुघर्टना में घायल हो गया था,जिसका परिजन एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित