छपरा , अप्रैल 04 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुघर्टना में एक युवक घायल हो गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दुर्गापुर गांव के समीप सड़क दुघर्टना में रिविलगंज थाना क्षेत्र के जिगना तिवारी टोला गांव निवासी अजय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।
इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने घायल के पास मौजूद अभिलेख के आधार पर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित