छपरा , मार्च 14 -- बिहार में सारण जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विगत 24 घन्टे में विशेष अभियान चला कर विभिन्न मामलों के कुल चौवालीस (44) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इस अभियान के तहत अवैध शराब सेवन में 12, अवैध शराब कारोबार में 15, पास्को एक्ट में 01, वारंट में 02, हत्या के प्रयास में 02, आर्म्स एक्ट में 01,साइबर धोखाधड़ी में 01, चोरी में 02 तथा अन्य मामले में 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि सम्पूर्ण सारण जिले में अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुल 113 वाहनों से दो लाख ग्यारह हजार पांच सौ रुपए (2,11,500/-) मात्र जुर्माना वसूलने के साथ ही देशी शराब 146.03 लीटर तथा विदेशी शराब 1200.02 लीटर बरामद करने के साथ ही मोटरसाइकिल 03,चार पहिया वाहन 02, स्कार्पियो 01, मोबाइल फोन 01, अपहर्ता 01 तथा ताश 01 गड्डी बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित