छपरा , मार्च 01 -- बिहार में सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में विद्युत् स्पर्शाघात से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सरखेलपार गांव निवासी दुर्गा यादव (60) अपने खेत में गये हुए थे, जहां निजी नलकूप के लिये लगाये गये स्वचालित विधुत तार के संपर्क में आने से घायल हो गये। इसके बाद परिजन इलाज के लिये एकमा स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित