छपरा , मार्च 19 -- बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुराने विवाद की वजह से एक युवक ने दो अन्य युवकों को चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि स्थानीय गांव निवासी सोनू कुमार और उसका चचेरा भाई निकास कुमार झंगा चौक के रास्ते अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद की वजह एक युवक ने धारदार हथियार से सोनू कुमार पर वार करने के साथ ही उसके गले को रेतने का प्रयास किया। इस बीच आक्रमणकारी ने बीच-बचाव करने पहुंचे निकास कुमार को भी चाकू मारकर घायल कर दिया।

इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायलों को देखकर इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की चिकित्सा की जा रही है ।

पुलिस इस मामले में घायलों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित