छपरा , मार्च 11 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में एक बच्चे को पेट्रोल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नगर पंचायत के दुर्गा पुर गांव निवासी छठु साह का पुत्र विकास कुमार (10) को गांव के ही एक नाबालिग बच्चे के बीच विवाद होने पर उसके उपर पेट्रोल डाल कर जला दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां उसकी चिकित्सा की जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित