छपरा , जनवरी 27 -- बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में अनुशासनहीनता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक पीटीसी पुलिसकर्मी पर शराब के नशे में महिला परिचारी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है।

पीड़िता की ओर से मामले की जानकारी दिये जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुये कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला परिचारी की शिकायत पर सारण के पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना प्रभारी को पूरे मामले की जांच सौंपने के साथ ही संबंधित पुलिसकर्मी की चिकित्सा जांच कराने का निर्देश दिया। चिकित्सीय जांच में पुलिसकर्मी के शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के आदेश दे दिये हैं।

मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित