छपरा , दिसम्बर 28 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिताब दियारा के 36 नम्बर जंजीरा में कुछ लोग अवैध विदेशी शराब के खरीद-बिक्री के लिए जुटे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छापेमारी की और 1616.4 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के साथ ढुलाई के लिए प्रयोग में लायी गई पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान कारोबारी मौके का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस इस मामले में चार नामजद तथा एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित