छपरा , मार्च 09 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पुलिस जवानों पर हमले के बाद पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर मशरक के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया गया। विशेष दल ने थाना परिसर तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने के बाद छापामारी कर बहरौली गांव निवासी नितेश कुमार, उपेंद्र राम,मटकू कुमार राम, मिथुन कुमार,अमित कुमार, चांद बरवां गांव निवासी देवनारायण राम, अनुज राम, बिट्टू कुमार, एक नाबालिग और 05 महिलाओं को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 01 कार,01 टाटा मैजिक और 01 मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।

सूत्रों ने बताया कि शेष अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित