छपरा , फरवरी 22 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तालाब में डूबकर एक श्रमिक की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी चंद्रिका राम का पुत्र राजकुमार राम (38) अपने घर से मजदूरी करने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव में आया था। जहां वह मजदूरी करने के बाद अपने घर वापस लौटने के दौरान शौच करने के बाद तालाब में हाथ-पैर धोने के क्रम में गहरे पानी में डूब गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित