छपरा , मार्च 09 -- बिहार में सारण जिला के खनन पदाधिकारी और पुलिस कर्मियों पर रविवार को हमला करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई में शामिल खनन पदाधिकारी सहित कुछ पुलिसकर्मी वहां उपस्थित माफियाओं के हमले से घायल हो गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच करने एवं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखने के बाद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दल का गठन किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित