छपरा , फरवरी 14 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क दुघर्टना में एक किशोर की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कोपा थाना क्षेत्र के रेवाड़ी मठिया गांव निवासी मुन्ना पड़ित का पुत्र रंजीत कुमार (10) कुछ काम से रिविलगंज बाजार गया था, जहां किसी अनियंत्रित अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

दुर्घटना के बाद घायलावस्था में रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद पर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित