छपरा , मई 11 -- बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुघर्टना में एक किशोरी की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जाफरपुर गवंद्री गांव निवासी सिकंदर सिंह की पुत्री सुमन कुमारी(16) कोचिंग सेंटर से पढ़ कर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित कार ने साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।कार चालक वाहन सहित फरार हो गया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित