छपरा, अप्रैल 09 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुघर्टना में चाचा-भतीजा की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि सिवान जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी मनु कुमार अपने चाचा पंकज कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एकमा - मांझी मुख्य पथ से जा रहा था । इसी दौरान गंजपर गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने उनके मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार दोनों लोगों की मौत हो गई, जबकि बोलेरो भी कुछ दूर आगे बढ़ कर अनियंत्रित होकर पलट गयी ।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मोटरसाइकिल और बोलेरो को जब्त कर लिया है।बोलेरो के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित