छपरा , अप्रैल 28 -- बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि डुमरी अड्डा गांव निवासी परमेश्वर सिंह का पुत्र सोनू कुमार सिंह उर्फ सीटू (30) अपने घर के समीप पिछले रविवार को मोटरसाइकिल से मुख्य पथ को पार करने के दौरान अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया।

सोनू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया।पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित