छपरा, मार्च 13 -- बिहार के सारण जिले में पिछले 24 घंटा के दौरान संदिग्ध स्थिति में तीन लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार कोयहां बताया कि मशरक थाना क्षेत्र के तख्त गांव निवासी संतोष महतो की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में हो गई। जिसके बाद उसके घर वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं करा कर शव को लेकर फरार हो गए।
सूत्रों ने बताया कि जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी और सुगौली गांव निवासी सुकन नट तथा धर्मेंद्र राय को संदेहास्पद स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद धर्मेंद्र राय के बिसरा को सुरक्षित कर उसकी जांच के लिए चिकित्सकों ने भेज दिया है।
सूत्रों ने बताया कि दोनों थाना की पुलिस इस मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित