छपरा, मार्च 16 -- बिहार सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में हाल ही में एक किशोरी की संदिग्ध स्थित की मौत हो गयी थी, जिसके परिजनों से सोमवार को पूर्णियां के सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
सांसद श्री यादव आज मृतक किशोरी के पट्टीशीतल गांव पहुंचे और उसके परिवार से मुलाकात की।उन्होंने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि घटना बेहद दुखद और गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है और लोग जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित