छपरा , जनवरी 12 -- बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 31 दिसम्बर को लापता हुये एक किशोर का शव बरामद कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि मंदरौली गांव निवासी राजन गुप्ता का पुत्र शिवम कुमार (11), 31 दिसम्बर की शाम में घर से खेलने गया था जहां से वह वापस लौट कर घर नहीं आया। परिजनों ने इस संबंध में संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित