छपरा , मई 03 -- बिहार के सारण जिले में जनता बाजार थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने सेंदूआर पूरब टोला गांव निवासी इन्द्र देव राय के घर पर छापेमारी कर 12 किलो 400 ग्राम तथा बसंत राय के घर से 22 किलो 800 और प्रभुनाथ राय के घर से 01 किलो 700 ग्राम कुल 36 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त करने के साथ ही इन्द्र देव राय और प्रभुनाथ राय को गिरफ्तार कर लिया है।
सूत्रों ने बताया कि तीसरे अभियुक्त के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित