छपरा , अप्रैल 26 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में पदस्थापित एक पुलिस अवर निरीक्षक की ह्रदयाघात से मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद ठाकुर आज गश्त के लिए अपने अन्य साथियों के साथ निकले थे। अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर उनके साथ गश्त कर रहे अन्य पुलिसकर्मी उन्हें सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित