छपरा , मार्च 01 -- बिहार में सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी मां की हत्या कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि सिंगही गांव निवासी रामदेव राय की पत्नी सोनरपति देवी (74) से किसी बात पर नाराज होकर उसके पुत्र ने उसके सर पर लोहे के रॉड से प्रहार कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित