छपरा , मई 08 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की हत्या उसके ससुराल वालों ने कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में मृतका के मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी रामेश्वर यादव ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उन्होंने अपने पुत्री रीता कुमारी (21) की शादी बनियापुर थाना क्षेत्र के चतुर्भुज छपरा गांव निवासी नीरज यादव से एक वर्ष पूर्व दहेज देकर की थी। शादी के बाद भी ससुराल वाले और दहेज देने की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर उनके पुत्री की हत्या कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गये हैं।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित