छपरा , अप्रैल 13 -- बिहार में सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रसूलपुर गांव निवासी विकलांग अकलू सिंह (57) ट्राईसाईकिल से बाजार से घर वापस लौट रहा था । इसी दौरान बालू लदे ट्रक ने ट्राईसाईकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित