छपरा , मई 08 -- बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में एक महिला और उसकी देवरानी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि खोदाईबाग गांव निवासी मोहन सिंह की पत्नी ज्योति कुमारी (27) तथा नागा सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी (22) की हत्या उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर कर दी है। इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गये हैं।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित