छपरा , अप्रैल 23 -- बिहार में सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक छात्रा के साथ हुयी लूट के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गौरा थाना क्षेत्र निवासी रामचंद्र राम की पुत्री काजल कुमारी राजेन्द्र महाविद्यालय से प्रायोगिक परीक्षा देकर पैदल बस पकड़ने जा रही थी।इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के जगदम महाविद्यालय के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर उसे रोक लिया। इसके बाद एक अपराधी उसके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इस दौरान अन्य छात्राओं के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने एक अपराधी नगर थाना क्षेत्र के शिल्पी पोखरा मुहल्ला निवासी राजनंदन उर्फ सूखा को पकड़कर डायल 112 की टीम को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित