छपरा, मार्च 30 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए विवाद को लेकर चाकूबाजी की घटना में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि प्रभुनाथ नगर मुहल्ला निवासी सुभाष राम का पूर्व से ही दीपक कुमार राम से विवाद चल रहा था।इस मामले में घायल दीपक कुमार राम ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि रविवार की देर शाम को दीपक कुमार राम ने अपने साथ नारद कुमार राम एवं सूरज नाथ राम उर्फ कुचकुच राम को लेकर उसके घर पर पहुंच कर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उन तीनों ने चाकू निकाल कर उसके उपर वार कर दिया। उन लोगों ने उसे बचाने पहुंची उसकी पत्नी उर्मिला देवी और भतीजा मुन्ना कुमार को चाकू मारकर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित