छपरा, मार्च 13 -- बिहार में सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किशोरी की हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में मृतका राम्या सिंह (16)की मां नीरू देवी ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री गुरुवार को अपने नए घर से पुराने घर को गयी थी। इसी दौरान गांव के पांच लोगों युवराज मांझी, चंदन मांझी,सचिन कुमार मांझी, अजय मांझी, विकास मांझी ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने के बाद शव को कुआं में फेंक दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुआं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी विकास मांझी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित