छपरा, फरवरी 11 -- बिहार में सारण जिले की एक अदालत ने बुधवार को हत्या के एक मामले में चार लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

व्यवहार न्यायालय सूत्रों ने आज यहां बताया कि 30 जुलाई 2017 को मढ़ौरा थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जवाहिर राम, संजय राम, रामनाथ राम एवं विनोद राम के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

सूत्रों ने बताया कि व्यवहार न्यायालय छपरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-13 श्रीकांत सिंह की अदालत ने उक्त मामले में चारों अभियुक्तों को आजीवन कारावास एवं प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में दोषियों को छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।अभियोजन पक्ष की ओर से चिकित्सक एवं अनुसंधानकर्ता सहित कुल 07 साक्षियों की गवाही न्यायालय में कराई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित