छपरा , फरवरी 18 -- बिहार में सारण जिले के डेरनी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम काट कर रूपये चुरा लिये।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि सुतिहार बाजार स्थित एसबीआई के एक एटीएम को मंगलवार की रात काट कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।आज सुबह स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के वरीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच करने के बाद इस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक से यह जानकारी भी मांगी गई है कि एटीएम से कितनी राशि की लूट हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित