छपरा , दिसंबर 17 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार को ऑटो पार्ट्स व्यवसायी से एक लाख रूपये लूट लिये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खानपुर बाजार निवासी ऑटो पार्ट्स व्यवसायी शैलेश कुमार पासवान बैंक से एक लाख रूपया निकाल कर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इस दौरान मुख्य बाजार के समीप एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने व्यवसायी को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद अपराधी व्यवसायी का थैला लेकर फरार हो गये।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित