छपरा, जनवरी 29 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में पीड़िता ने रिविलगंज थाना पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि वह किराया के मकान में अपने पति के साथ रहती है। जबकि मकान मालिक किसी दूसरे शहर में रहता है।रात में उसके गांव के युवक सूरज कुमार ने उसके पति घर पहुंचने के पहले घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही उसे चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित