छपरा , जनवरी 19 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सिवान रेलखंड के एकमा - दाउदपुर स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक गर्भवती महिला की मौत हो गई है।
छपरा जंक्शन राजकीय रेल थाना पुलिस ने सोमवार को को बताया कि एकमा - दाउदपुर स्टेशन के बीच भोला ढाला के समीप सिवान से छपरा आ रही ट्रेन संख्या 75204 के पहुंचने पर एक गर्भवती महिला ट्रेन के सामने आ कर खड़ी हो गई। इस घटना में उक्त महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित