छपरा , जनवरी 12 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि रोड़िया गांव निवासी संतोष साह की पुत्री बुलबुल कुमारी (05) अपने घर के समीप खेल रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण वह घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित