छपरा , फरवरी 13 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि गंज मसूरिया गांव निवासी स्व.सुरेश राय की पत्नी चंदा देवी (51) को एक मोटरसाइकिल सवार ने पिछले दिनों टक्कर मार दी थी। महिला का इलाज पटना में हो रहा था। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित