छपरा , जनवरी 14 -- बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जगदीशपुर गांव निवासी स्व. तेरस सिंह के पुत्र पीतांबर सिंह (67) सड़क मार्ग से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में वे घायल हो गये, जिसकी जानकारी मिलने पर परिजन इलाज के लिये उसे सदर अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित