छपरा , दिसंबर 05 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में जयप्रभा सेतु पर शुक्रवार को पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र से अपने मोटर साइकिल से स्कूल जा रहे दो शिक्षक घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शिक्षक अनुप कुमार सिंह और सौरव कुमार अपने स्कूल जैतपुर उच्च विद्यालय एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान जयप्रभा सेतु पर एक कुत्ता मोटर साइकिल से टकरा गया, जिसके कारण दोनों शिक्षक घायल हो गये।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिये नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सौरभ कुमार को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित