छपरा , फरवरी 06 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क दुघर्टना में एक किशोर की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शिवरी गांव निवासी सधनिधि राम का पुत्र अभिमन्यु कुमार राम (12) अपने घर से बाल कटवाने के लिए शिवरी बाजार जा रहा था।इसी दौरान मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित