छपरा , फरवरी 01 -- बिहार में सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र में विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पोखरपुर गांव निवासी मिंकी देवी (36) शौच करने के लिये खेत में जा रही थी। इसी दौरान मक्का की फसल जानवरों से बचाने के लिये खेत में लगे धारा प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आ गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित