छपरा , दिसम्बर 26 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश के बलिया जिले के सिकंदरपुर सिवान कला गांव निवासी स्व नथुनी चौधरी के पुत्र कमल चौधरी(40) वर्तमान में मांझी स्थित उत्पाद विभाग के कैम्प में खाना बनाने का काम करता थे।वर्तमान में कमल नगर पंचायत के बहोरन सिंह टोला गांव में रहता थे। गुरुवार की देर रात तेज ठंड की वजह से उनकी तबियत बिगड़ी, उसके बाद परिजन इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस इस मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित