छपरा , दिसंबर 20 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति लगभग (45) का शव पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि दारोगा राय चौंक के समीप मुख्य पथ के किनारे राहगीरों ने एक शव को देख कर इसकी सूचना दी।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजने के साथ ही अगले 72 घंटा तक सुरक्षित रखने और सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान कराने के लिये प्रयास करने की जानकारी सूत्रों ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित