सारंगढ़ , मार्च 03 -- ) रंगों के पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हयी।
सरसीवा थाना क्षेत्र के तिलाईपाली मोड़ के समीप हुए हादसे में दो नाबालिग किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के मिट्ठूगुड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय अमर कुर्रे और 17 वर्षीय साहिल महंत बाइक से अपने ननिहाल से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिलाईपाली मोड़ के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। संतुलन बिगड़ने से दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सरसीवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित रूप से नशे की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। तिलाईपाली मोड़ पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बनावट और मोड़ की संरचना को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकला है। सरसीवा थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित