रायपुर , अप्रैल 16 -- ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने दुरुवार को कांग्रेस पर तंज कसा और कहा के लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से जैसे कई नेता छत्तीसगढ़ में भी हैं।
श्री झा ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि यदि कोई यह समझता है कि कांग्रेस में केवल श्री गांधी ही हैं, तो यह गलत है, क्योंकि प्रदेश स्तर पर भी ऐसे कई नेता मौजूद हैं। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, "एक खोजो, दर्जनों मिलते हैं।"उन्होंने दो अलग-अलग पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा पहले ही कर दी थी, जबकि उसके कई घंटे बाद कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाई ने विद्यालयों में छुट्टी घोषित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित